kondagaon-anhad-nad-in-the-form-of-women-empowerment-echoing-from-the-fathoms-of-the-sea-to-the-infinite-space-lata-usendi
kondagaon-anhad-nad-in-the-form-of-women-empowerment-echoing-from-the-fathoms-of-the-sea-to-the-infinite-space-lata-usendi 
news

कोंडागांव : समुंदर की थाह से अनंत अंतरिक्ष तक गूंज रहा महिला सशक्तिकरण रूपी अनहद नाद : लता उसेंडी

Raftaar Desk - P2

कोंडागांव, 08 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कोरोना काल में विषम परिस्थितियों में समाज की सेवा में अपना सराहनीय योगदान दिया है । सम्मानित महिलाओं को उनके योगदान के लिए शॉल व श्रीफल भेंट कर उनके कार्यों को सराहा गया। इस अवसर पर डॉक्टर इंद्राणी विश्वकर्मा, सचिंद्रा मेश्राम, आरएचओ गौरी बोस, साक्षी ठाकुर, एएसआई अनिता मेश्राम, महिला आरक्षक उषा दुग्गा, यातायात मित्र बिमिता बघेल, रूपांजलि शुक्ला, सुखमती मरकाम, कौशल्या भोयर सम्मानित हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी ने उपस्थित जनों को बधाई देते कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक त्योहार है जो महिलाओं के आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने का दिन है। इस दिन के कुछ उद्देश्य है जैसे कि महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना, उनके अधिकारों के प्रति उन्हे जागरुक करना, महिलाओं पर केंद्रित चैरिटी को लेकर चंदा इकट्ठा करना आदि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 का अभियान विषय ‘चुनौती को चुनो ‘ है । एक चुनौतीपूर्ण दुनिया एक सतर्क दुनिया है और चुनौती से बदलाव आता है। आज समुंदर की थाह से लेकर अंतरिक्ष के अनंत तक महिलाओं की सफलता अनहद नाद के रूप में गुंजायमान है। बदलते वक्त के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में बुलंदियों का परचम लहरा रही है। इस दौरन महिला मोर्चा के सभी सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव गुप्ता