kanker-bsf39s-anti-landmine-vehicle-overturns
kanker-bsf39s-anti-landmine-vehicle-overturns 
news

कांकेर : बीएसएफ की एन्टी लैंडमाइन वाहन पलटी

Raftaar Desk - P2

कांकेर, 9 फरवरी (हि.स.)। जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंर्तगत पिंडकसा में बीएसएफ की एन्टी लैंडमाइन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुछ जवानों को मामूली चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बांदे क्षेत्र से बीएसएफ के 10 जवान एंटी लैंडमाइन वाहन में सवार होकर निकले थे। इसी दौरान पिंडकसा के पास मोड़ में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार 10 जवानों में से कुछ जवानों को मामूली चोट आई है। एंटी लैंडमाइन वाहन को क्रेन की सहायता से उठाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in