jagdalpur-the-minimum-temperature-in-bastar-in-the-last-24-hours-has-dropped-to-three-degrees-celsius
jagdalpur-the-minimum-temperature-in-bastar-in-the-last-24-hours-has-dropped-to-three-degrees-celsius 
news

जगदलपुर : बस्तर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Raftaar Desk - P2

जगदलपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। बस्तर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का । 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 02 फरवरी को गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान गिरने का यह क्रम 04 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण बस्तर में दो दिनों से फिर ठंड शुरू हो गयी है। अब दिन बड़ा होने के साथ ही रात की अवधि कम हो रही है। हालांकि फरवरी के प्रथम सप्ताह के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती जाएगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडी व शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, बस्तर में तीन फरवरी तक तापमान में गिरावट संभावित है। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे-hindusthansamachar.in