jagdalpur-may-the-administration-please-us-to-move-forward-on-the-ideals-of-shri-ram---lk-ishwar-rao
jagdalpur-may-the-administration-please-us-to-move-forward-on-the-ideals-of-shri-ram---lk-ishwar-rao 
news

जगदलपुर : प्रशासन हमें श्रीराम के आदर्शों पर आगे बढऩे के लिए अनुग्रहित करें - एल. ईश्वर राव

Raftaar Desk - P2

जगदलपुर, 29 जून (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता एल ईश्वर राव ने दुखी मन से कहा कि श्रीराम वन गमन पथ में टेकामेटा से लेकर छापर भानपुरी तक श्रीराम के चित्र के साथ लगे बोर्ड में असामाजिक लोगों के द्वारा कालिख पोती गयी थी। बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद सहित सर्व हिन्दू समाज ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद कुछ बोर्ड को बदला गया, लेकिन कुछ पर आज भी कालिख पुती हुई है। उन्होने कहा कि हमारे अराध्य श्रीराम के चित्र में कालिख पुता होना पीड़ा दायक है, प्रशासन से पुन: निवेदन है कि इसे बदलकर श्रीराम के आदर्शों पर आगे बढ़ने के लिए हमें अनुग्रहित करें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्रीराम वन गमनपथ में शामिल चित्रकोट मार्ग पर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से चित्रकोट तक रामवन गमन पथ की जानकारी देते जगह-जगह भगवान श्रीराम के चित्र के साथ बोर्ड लगाया गए हैं। दो माह पहले इस मार्ग पर लगे कुछ बोर्ड पर असामाजिक लोगों के द्वारा कालिख पोत दिया था। सर्व हिन्दू समाज सहित बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद की शिकायत के बाद कुछ बोर्ड बदले गए पर कुछ बोर्ड में आज भी कालिख पुती हुई लगी है, जिसे तत्काल बदलने की आश्यकता है। जिसे लेकर रामभक्त हिन्दू समाज और हिन्दू संगठनों में नाराजगी है। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे