जगदलपुर, 05 मई (हि.स.)। गंगानगर वार्ड निवासी 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला पूजा करने के दौरान कपड़े में आग लगने से झुलस गई। जिसे महारानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल अस्पताल के डाक्टरों ने बुजुर्ग महिला की हालत खतरे से बाहर होना बताया है। बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गंगा नगर वार्ड पंप हाउस के पास रहने वाली वरल अम्मा पति स्वर्गीय नागेश्वर राव उम्र 80 वर्ष घर में बुधवार सुबह पूजा करते समय दीया जला रही थी। इस दौरान दिए से उनकी साड़ी में आग लग गई। जिससे उनका हाथ पैर जल गया। घर पर मौजूद लोगों ने आग बुझाया। डायल 112 वाहन में उन्हें इलाज के लिए महारानी अस्पताल लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे