Jagdalpur: BJYM celebrated Youth Day by garlanding the statue of Swami Vivekananda
Jagdalpur: BJYM celebrated Youth Day by garlanding the statue of Swami Vivekananda 
news

जगदलपुर : भाजयुमो ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर युवा दिवस मनाया

Raftaar Desk - P2

जगदलपुर, 12 जनवरी (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-बस्तर द्वारा पीजी कॉलेज जगदलपुर में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती का आयोजन कर युवा दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री किरण देव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवासराव मद्दी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी उनके विचारों के विषयों में कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया। वही युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों को मार्गदर्शन स्वरूप अपने जीवन शैली पर उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव ने किया। वही कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा योगेंद्र पाण्डे, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in