जम्मू-कश्मीर के साथ साथ लद्दाख की सबसे ऊंची  चोटी पर आइटीबीपी के जवानों ने योग द्वारा दिया स्वस्थ रहने का संदेश
जम्मू-कश्मीर के साथ साथ लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी पर आइटीबीपी के जवानों ने योग द्वारा दिया स्वस्थ रहने का संदेश 
news

जम्मू-कश्मीर के साथ साथ लद्दाख की सबसे ऊंची चोटी पर आइटीबीपी के जवानों ने योग द्वारा दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 21 जून (हि.स.)। रविवार 21 जून को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में भी कोरोना संक्रमण के बीच लोग अपने घरों में ही योग करके अपने आप को स्वस्थ रखने का संकल्प दोहरा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लद्दाख में विश्व के सबसे दुर्गम रणक्षेत्र सियाचन में भी शून्य से नीचे के तापमान के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग अभ्यास किया। धरातल से 18000 फीट की ऊंचाई में आईटीबीपी के जवानों ने पूरे जोश के साथ दो गज दूरी का पालन के करते हुए रविवार को योग किया और देश के सभी लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में भी प्रदेश के उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने पहली महिला डाक्टर समिता मुर्मू के साथ अपने राज भवन में योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इस वर्ष यहीं संदेश है घर पर योग, परिवार संग योग। राजभवन में हुए इस योग आयोजन में उपराज्यपाल के सचिव तथा अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। इसी के साथ प्रदेश में सेना के जवानों, पुलिस तथा राजनीतिक, सामाजिक नेताओं सहित आम जनता ने भी अपने-अपने स्थानों पर योग कर सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सेना, पुलिस, बीएसएफ तथा सीआरपीएफ के मुख्यालयों, कार्यालयों तथा अन्य डयूटी वाले स्थानों में दो गज दूरी का पालन करते हुए अपने शरीर को स्वस्थ रखने व दिमागी शांति के लिए योग किया गया हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान-hindusthansamachar.in