श्रीलंका सरकार का हिंदू समुदाय से दिवाली की धार्मिक गतिविधियां सीमित करने का आग्रह
श्रीलंका सरकार का हिंदू समुदाय से दिवाली की धार्मिक गतिविधियां सीमित करने का आग्रह 
दुनिया

श्रीलंका सरकार का हिंदू समुदाय से दिवाली की धार्मिक गतिविधियां सीमित करने का आग्रह

Raftaar Desk - P2

कोलंबो, 12 नवम्बर (हि.स.)। श्रीलंका की सरकार ने हिंदू समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि वो कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण धार्मिक गतिविधियों को सीमित कर दें। एक विशेष आग्रह में सरकार ने टी प्लांटेशन इलाके में रह भारतीय तमिल समुदाय के लोगों से स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी हुई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। दरअसल पश्चिमी प्रांत में रविवार तक आवाजाही बाधित कर दी गई इसके बाद सामुदायिक संक्रमण का खतरा बढ़ गया। दरअसल 3 दिन पहले ही राजधानी कोलंबो सहित पश्चिमी प्रांत से 10 दिनों के लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in