रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल 
दुनिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

Raftaar Desk - P2

मॉस्को, 10 नवम्बर (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। पुतिन ने एक आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए डिप्टी प्रधानमंत्रियों की संख्या को 9 से बढ़ाकर 10 कर दिया है। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने एलेक्जेंडर नोवाक को ऊर्जा मंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा पुतिन ने कई मंत्रियों को अपने कार्यों से मुक्त भी कर दिया। इन पदों को भरने के लिए मिशुस्तिन ने कई लोगों के नामों का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को उद्योग के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेसकोव ने सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल को सामान्य फेरबदल बताया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in