जंगलों में लगी आग के कारण बोलीविया में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा
जंगलों में लगी आग के कारण बोलीविया में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा 
दुनिया

जंगलों में लगी आग के कारण बोलीविया में राष्ट्रीय आपदा की घोषणा

Raftaar Desk - P2

ला पाज, 17 सितम्बर (हि.स.)। बोलीविया में जंगलों में लगी आग के कारण अंतरिम राष्ट्रपति जेनाइन अनेज ने राष्ट्रीय आपदा की घोषणा कर दी है। अनेज ने कहा कि आज कुछ बहुत आवश्यक और महत्वपूर्ण होने वाला है। हम आज दो डेक्री प्रस्तुत कर रहे हैं। पहली आग के खिलाफ लड़ाई को और अधिक मजबूत करना और दूसरी उस डेक्री का खंडन करती है जिसमें आग के नियंत्रित होने की बात कही गई है। अनेज ने रक्षा मंत्रालय से कहा है कि वह अपनी सिविल डिफेंस की टीम को भेजे, जिससे वह पर्यावरण मंत्रालय और स्थानीय सरकार की मदद कर सके। फॉरेस्ट और लैंड अथॉरिटी के अनुसार सितम्बर के पहले हफ्ते में 598,716 हेक्टेयर भूमि आग के कारण प्रभावित हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि देश में पहले जैसा इकोसिस्टम होने में 300 सालों से अधिक का समय लग सकता है। आग लगने के कारण तापमान भी बढ़ गया है और तेज गर्म हवाएं भी चल रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in