खूंखार तालिबानी कैदियों के आखिरी जत्थे की रिहाई शुरू
खूंखार तालिबानी कैदियों के आखिरी जत्थे की रिहाई शुरू 
दुनिया

खूंखार तालिबानी कैदियों के आखिरी जत्थे की रिहाई शुरू

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। अफगानिस्तान की सरकार ने तालिबानी कैदियों के आखिरी बचे 400 कैदियों के समूह में से 80 कैदियों को रिहा कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन 400 कैदियों में से 156 को मौत की सजा मिली है। 105 पर हत्या का आरोप है। 34 पर अपहरण, 51 पर ड्रग तस्करी, 44 सरकार की काली सूची में, 6 अपराधों और 4 अस्पषट अपराधों के लिए दोषी है। दस्तावेज के अनुसार 124 तालिबानी कैदी, जिन्हे कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है, इन्हें वर्तमान में पुलए चखरी और बागराम की जेल में रखा गया है। अफगानिस्तान और तालिबान सरकार के बीच वार्ता होने से पहले तालिबान ने अफगान सरकार से 5000 तालिबानी कैदियों की रिहाई की मांग की है और इससे संबंधित सूची दी है। अफगान सरकार ने सूची में शामिल 4,680 कैदियों को पहले ही रिहा कर दिया है। अफगान और तालिबान के बीच होने वाली वार्ता के दोहा में होने की उम्मीद है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/जितेन-hindusthansamachar.in