अफगानिस्तान: कंधार और हेरात में 35 तालिबानी उग्रवादी ढेर
अफगानिस्तान: कंधार और हेरात में 35 तालिबानी उग्रवादी ढेर 
दुनिया

अफगानिस्तान: कंधार और हेरात में 35 तालिबानी उग्रवादी ढेर

Raftaar Desk - P2

काबुल, 18 नवम्बर (हि.स.)। अफगानिस्तान के कंधार में डिफेंस और सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान 29 तालिबानी उग्रवादी मारे गए हैं। यह घटना तब हुई, जब सशस्त्र तालिबानी सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय एएएफ के द्वारा उन्हें निशाना बनाया गया। बुधवार को अफगानिस्तान मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार यह हमला कंधार प्रांत के झेराइ जिले में हुआ है। इसके अलावा हेरात प्रांत में भी 6 तालिबानी उग्रवादी मारे गए हैं और चार घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि डिफेंस और सिक्योरिटी फोर्सेज तालिबानी हमलों और उग्रवादियों से निपटने के लिए एयर स्ट्राइक का सहारा ले रही है। कुछ दिनों पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रोमिस्ड लैंड' में बताया था कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के अलकायदा और तालिबान के साथ खुले संबंध हैं। पाकिस्तान उन दोनों को सामरिक रूप से भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल करता है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी कुमार-hindusthansamachar.in