vaccines-donated-by-chinese-government-reach-central-african-republic
vaccines-donated-by-chinese-government-reach-central-african-republic 
दुनिया

चीन सरकार द्वारा दान किए टीके मध्य अफ्रीकी गणराज्य पहुँचे

Raftaar Desk - P2

बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी सरकार मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सहायता में दान किए कोविड टीके 6 जुलाई को मध्य अफ्रीकी गणराज्य का राजधानी बंगुई पहुँचे। मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फॉस्टिन महादूत टौडेरा, प्रधानमंत्री हेनरी मैरी डोंड्रा और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में चीनी राजदूत छेन तोंग ने हवाई अड्डा पर इन टीकों को स्वीकार किया। छेन तोंग ने कहा कि कोविड महामारी के सामने चीन और मध्य अफ्रीकी गणराज्य एक साथ कोशिश करते हैं और एक साझा भाग्य समुदाय बनाया है। चीन ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सहायता में टीके दान किया, यह दोनों देशों के बीच गहरी मैत्रीपूर्ण संबंध का प्रतीक है। मध्य अफ्रीकी गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में सच्चाई दिखती हैं। चीन मध्य अफ्रीकी गणराज्य का सच्चा दोस्त हैं। चीन द्वारा दान किए गए टीके मध्य अफ्रीकी गणराज्य में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण करने की शक्ति बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में चीन ने दुनिया के सामने में एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस आरजेएस