us-imposes-ban-on-top-leaders-of-myanmar-army
us-imposes-ban-on-top-leaders-of-myanmar-army 
दुनिया

अमेरिका ने म्यांमार की सेना के शीर्ष नेताओं पर लगाया प्रतिबंध

Raftaar Desk - P2

वॉशिंगटन, 12 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका ने म्यांमार में सैन्य तख्तापलट होने के बाद शीर्ष नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका समर्थन करते हुए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। यह लोग आंग सान सूकी को रिहा करने का मांग कर रहे थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन होने के बाद भी पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागी। इस प्रदर्शन में सरकारी कर्मचारी, शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। यह लोग देश के नए सैन्य शासक मिन आंग ह्लांइग के शासन को खत्म करने की मांग कर रहे थे। ह्लाइंग ने लोगों से आग्रह किया कि जो लोग अपने काम छोड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं वह जल्द से जल्द अपने काम पर लौट जाएं। अमेरिका ने यह प्रतिबंध मिन आंग ह्लांइग और सेना के अन्य शीर्ष अधिकारियों पर लगाया है। इसके अलावा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि अमेरिका की ओर से म्यांमार की सेना को दिए जाने वाले वित्तीय सहायता में भी कटौती की गई है। अमेरिका के ट्रेजरी सेकेट्री जानेट येलेन ने कहा कि अगर सेना इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसा करती रही तो और सख्त से सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में अब तक 260 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले गुरुवार को यूके के विदेश सचिव डोमिनिक राब ने कहा है कि म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट को अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्वीकार नहीं करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in