रोहित शर्मा सबसे तेज शतक लगाने के बाद ईश्वर का शुक्रिया अदा करते।
रोहित शर्मा सबसे तेज शतक लगाने के बाद ईश्वर का शुक्रिया अदा करते। @BCCI एक्स सोशल मीडिया।
दुनिया

World Cup: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने, दूसरा रिकॉर्ड भी जानें

नई दिल्ली, रफ्तार। सिक्सर किंग रोहित शर्मा ने आज अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दो रिकॉर्ड बनाए। पहला रिकॉर्ड रोहित वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। टीम इंडिया के कप्तान ने सिर्फ 63 गेंदों पर 100 रन बनाए हैं।

सचिन का भी रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में कपिल देव ने सबसे कम गेंदों पर शतक बनाया था। उन्होंने 72 गेंदों पर शतक जड़ा था। रोहित का वर्ल्ड कप मैचों में यह सातवां शतक है। ऐसे में इन्होंने ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन के नाम वर्ल्ड कप मैचों में 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं। रोहित ने 2015 में पहली बार वर्ल्ड कप खेला था। इन्होंने तब बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इसके बाद रोहित ने 2019 के वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े थे। इस तरह रोहित के बल्ले से वनडे वर्ल्ड कप का सातवां शतक आया है।

कपिल देव ने 1983 में 72 गेंदों पर बनाया था शतक

कपिल देव ने वर्ल्ड कप 1983 में जिम्बाव्बे के खिलाफ 72 गेंदों पर शतक लगाया था। यह वर्ल्ड कप मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक था। बहरहाल, भारत-अफगानिस्तान के आज के मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य है।