nepal-appointment-of-female-priest-in-annapurna-narayan-temple
nepal-appointment-of-female-priest-in-annapurna-narayan-temple 
दुनिया

नेपाल : अन्नपूर्ण नारायण मंदिर में महिला पुजारी की नियुक्ति

Raftaar Desk - P2

काठमांडू, 29 जनवरी (हि.स.)। नेपाल की राजधानी काठमांडू के अन्नपूर्णा नारायण मंदिर में महिला पुजारी की नियुक्ति की गई है। काठमांडू ब्रांच ऑफिस के अध्यक्ष हरी प्रसाद सुबेदी ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को सहनशीला झा की महिला पुजारी के रूप में नियुक्ति की गई है। हालांकि झा पहली महिला पुजारी नहीं हैं। इससे पहले भी पंचाडेवाल के गोदावरी में महिला पुजारी की नियुक्ति की गई थी। उल्लेखनीय है कि सहनशीला के भाई प्रमोद भी मंदिर में पुजारी का काम करते हैं।शशिकाला की कार्यकाल की अवधि पांच साल है। जिसमें 1 साल का प्रोबेशन की अवधि भी शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in