moscow-fines-of-navalny39s-wife-for-violating-rules
moscow-fines-of-navalny39s-wife-for-violating-rules 
दुनिया

मॉस्को : नियमों का उल्लंघन करने पर नावलनी की पत्नी पर जुर्माना.

Raftaar Desk - P2

मॉस्को, 01 फरवरी (हि.स.)। मॉस्को के कोर्ट ने सोमवार को रूस के विपक्षी नेता नावलनी की पत्नी यूलिया नावलनी पर 20,000 रुबल्स का जुर्माना लगाया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नावलनी को जेल से बाहर लाने की मांग करते हुए जो प्रदर्शन हो रहा था, उसमें शामिल होने के दौरान नियमों का उल्लंघन किया। रूस के प्रमुख शहरों में रविवार को पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन हुए। ये लोग प्रशासन से मांग कर रहे थे कि नावलनी को जेल से बाहर निकाला जाए। मॉस्को में हो रहे प्रदर्शन के दौरान नावलनी की पत्नी ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया। इस प्रदर्शन के तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोर्ट ने सोमवार को उन्हें जुर्माने की राशि देने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि रूस में पिछले कई हफ्तों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। यह प्रदर्शनकारी एलेक्सी नावलनी की रिहाई की मांग कर रहे हैं। नावलनी को 17 जनवरी को जर्मनी से वापस आने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in