more-than-50000-people-arrested-in-sri-lanka-for-violating-quarantine-laws
more-than-50000-people-arrested-in-sri-lanka-for-violating-quarantine-laws 
दुनिया

श्रीलंका में 50,000 से ज्यादा लोग क्वारंटीन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार

Raftaar Desk - P2

कोलंबो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका में पिछले अक्टूबर से अब तक 50,000 से अधिक लोगों को कोविड -19 महामारी के बीच सरकार द्वारा लगाए गए क्वारंटीन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस देश में अब तक 298,181 लोगों को संक्रमित किया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता अजित रोहाना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर से अब तक 52,154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, अंतर-जिला यात्रा प्रतिबंध को तोड़ने वाले 100 लोगों को भी उनके संबंधित प्रांतों में वापस भेज दिया गया है। कोविड महामारी के तेजी से प्रसार के कारण श्रीलंका में वर्तमान में एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा पर प्रतिबंध है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना भी अनिवार्य कर दिया है और इन नियमों की अवहेलना करने वाले को जेल की सजा हो सकती है। --आईएएनएस एसएस/आरजेएस