karachi-is-also-one-of-the-top-10-stressful-cities-in-the-world
karachi-is-also-one-of-the-top-10-stressful-cities-in-the-world 
दुनिया

दुनिया के टॉप-10 तनावपूर्ण माहौल वाले शहरों में एक कराची भी

Raftaar Desk - P2

इस्लामाबाद, 30 जून (हि.स.)। दुनिया के टॉप-10 तनावपूर्ण माहौल वाले शहरों में पाकिस्तान का कराची शहर भी शामिल है। कराची को इस सूची में 93वें पायदान पर रखा गया है। यह सूची 15 प्रमुख तनाव संकेतकों का विश्लेषण करके तैयार की गई है, जिसमें शासन, पर्यावरण, वित्त एवं सुरक्षा शामिल हैं। हालांकि कराची के हालात बगदाद, काबुल और मास्को से बेहतर हैं। इस सूची में इराक के बगदाद शहर को 94वां, अफगानिस्तान के काबुल को 95वां और रूस के मास्को शहर को 96वें पायदान पर रखा गया है। इसका मतलब है कि यहां के लोगों का जीवन भी काफी तनावपूर्ण होता है। चीन का शंघाई 83वें पायदान पर है, जबकि ईरान का तेहरान 86वें, थाईलैंड का बैंकाक 87वें, मिस्र का साइरो 88वें और तुर्की का इंस्ताम्बूल 90वें पायदान पर है। दूसरी ओर सबसे कम तनावपूर्ण माहौल वाले शहरों में पहले पायदान पर आइसलैंड सेरिन की राजधानी किक्जेविक है। दूसरे पायदान पर स्वीट्जरलैंड की राजधानी बर्न है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना