japan-emergency-to-be-extended-for-2-weeks-in-tokyo-area
japan-emergency-to-be-extended-for-2-weeks-in-tokyo-area 
दुनिया

जापान : टोक्यो इलाके में 2 हफ्तों के लिए बढ़ाई जाएगी इमरजेंसी

Raftaar Desk - P2

टोक्यो, 05 मार्च (हि.स.)। जापान सरकार ने घोषणा की है कि टोक्यो क्षेत्र में अगले दो हफ्तों के लिए इमरजेंसी की अवधि बढ़ाई जाएगी। वायरस रिस्पांस के लिए बनाई गई मंत्री याशूतोशी निशिमूरा ने पत्रकारों को बताया कि अगले दो हफ्तों तक इमरजेंसी को जारी रखा जाएगा। इससे अस्पतालों पर बन रहा दबाव कम हो जाएगा। निशिमूरा ने बताया कि सरकार को टोक्यो और अन्य तीन प्रीफेक्चर्स में विशेषज्ञों की ओर से इमरजेंसी को 21 मार्च तक बढ़ाने की प्राथमिक मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री योशीहीदे सूगा ने संसद से मंजूरी मिलने के बाद औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की है। इस क्षेत्र में कोरोना के मरीजों के अधिक होने के कारण मेडिकल प्रणाली पर बहुत बोझ है। साथ ही अन्य अस्पतालों में शैय्याओं की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सूगा ने 7 जनवरी को टोक्यो, कनागवा, सैतामा और चीबा में इमरजेंसी की घोषणा की थी और 7 मार्च को इसे बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा अन्य शहरी प्रीफेक्चर्स में से भी पिछले हफ्ते इमरजेंसी को हटा लिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना