international-chess-cultural-festival-begins-in-china
international-chess-cultural-festival-begins-in-china 
दुनिया

चीन में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

Raftaar Desk - P2

बीजिंग, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज सांस्कृतिक महोत्सव 20 जुलाई को शानतोंग प्रांत के ल्याओछंग शहर में शुरू हुआ। इस सांस्कृतिक उत्सव के दौरान अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता और अंतर्राष्ट्रीय शतरंज शिखर सम्मेलन फोरम आदि गतिविधियां आयोजित होंगी। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ और एशियाई शतरंज संघ ने इस सांस्कृतिक उत्सव के लिए बधाई पत्र भेजे हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज खेलना बच्चों की बुद्धि और मनोविज्ञान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए अब ल्याओछंग शहर में 188 स्थानीय विश्वविद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और किंडरगार्टन अंतरराष्ट्रीय शतरंज का कोर्स प्रदान करते हैं और उनमें से 12 स्कूल अंतरराष्ट्रीय शतरंज स्कूल बन गए हैं। 12 दिसंबर 2019 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 जुलाई, 1924 को पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ की स्थापना के उपलक्ष्य में आधिकारिक तौर पर 20 जुलाई को विश्व शतरंज दिवस के रूप में घोषित किया। ( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग ) --आईएएनएस एएनएम