indonesia-gold-mine-landslide-5-dead
indonesia-gold-mine-landslide-5-dead 
दुनिया

इंडोनेशिया : सोने की खदान में भूस्खलन, 5 मरे

Raftaar Desk - P2

जकार्ता, 25 फरवरी (हि.स.)। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में सोने की खदान में भूस्खलन होने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 लापता हो गए हैं। प्रांत की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अध्यक्ष दातू पामूसू ने यह जानकारी दी है। यह घटना परीगी माउंटाउन जिले के बुरांगा गांव में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि 5 शव बरामद हुए हैं। साथ ही कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर जांच और राहत का काम किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना