hundreds-of-girls-abducted-from-school-in-nigeria
hundreds-of-girls-abducted-from-school-in-nigeria 
दुनिया

नाइजीरिया में स्कूल से सैकड़ों लड़कियों का अपहरण

Raftaar Desk - P2

अबुजा, 27 फरवरी (हि.स.)। उत्तरपश्चिमी नाइजीरिया में शुक्रवार की रात को बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला करके सैंकड़ों लड़कियों का अपहरण कर लिया। संदिग्धों ने जामफारा राज्य के जंगेबे में गवर्नमेंट गर्ल सेकेंडरी स्कूल पर हमला कर दिया और डॉरमेट्री से कई छात्राओं का अपहरण कर लिया। शिक्षकों ने बताया कि सैंकड़ों लड़कियां गायब हो गई हैं। स्टेट इन्फार्मेशन कमिश्नर सुलेमान तुलाउ अंका ने इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे सही बताया है। ये बंदूकधारी जबरन स्कूल में घुस गए और लड़कियों को अपहृत कर ले गए। सुरक्षाबल आरोपितों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शस्त्रों से लैस गैंग ने हाल ही में स्कूलों पर हमले तेज कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर लोग इसे बैंडिट्स कहते हैं। इससे पहले भी पिछले हफ्ते नाइजर राज्य में एक गैंग ने ब्वायज स्कूल से 42 छात्रों को अगवा कर लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना