cloud-travel-becomes-the-highlight-of-this-year39s-tibet-tourism-day
cloud-travel-becomes-the-highlight-of-this-year39s-tibet-tourism-day 
दुनिया

क्लाउड यात्रा इस वर्ष के तिब्बत में पर्यटन दिवस का मुख्य आकर्षण बनी

Raftaar Desk - P2

बीजिंग, 23 मई (आईएएनएस)। हाल ही में चीनी संस्कृति को अनुभव करें और सुंदर यात्रा का आनंद लें थीम वाले 2022 चीनी पर्यटन दिवस मनाने के लिए तिब्बत में शाखा गतिविधि ल्हासा के नोरबुलिंगका पर्यटन क्षेत्र में आयोजित हुई। क्लाउड यात्रा इस वर्ष तिब्बत में पर्यटन दिवस का मुख्य आकर्षण बना है। गतिविधि के दौरान महामारी की रोकथाम और नियंत्रण संबंधी कार्य का सख्ती के साथ किया गया। इस आधार पर नोरबुलिंगका के अलावा, आयोजक ने हमई पुल, शेनली टाइम्स स्क्वायर, तथा तिब्बत व्यावसायिक और तकनीकी कॉलेज आदि स्थलों में कई चेक-इन पॉइंट भी स्थापित किए। इसी दौरान दस हजार पर्यटन गाइड आपको क्लाउड यात्रा पर ले जाते हैं शीर्षक लाइव प्रचार और दस लाख पर्यटक नाम के ऑनलाइन प्रचार आदि गतिविधियां आयोजित हुईं, जिनके माध्यम से कई पर्यटकों और पर्यटन गाइडों ने बहु-²ष्टिकोणों से तिब्बत में प्रचुर पर्यटन संसाधनों और सांस्कृतिक पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित किया। बताया गया है कि मौजूदा गतिविधि का आयोजन तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के पर्यटन विकास ब्यूरो और ल्हासा पर्यटन विकास विभाग ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस दौरान सांस्कृतिक रचनाओं का अनुभव करना, प्राचीन नगरों का क्लाउड यात्रा करना, अध्ययन के लिए पर्यटन उत्पादों का लांच करना आदि विशेष गतिविधियां आयोजित हुईं, जिनमें भाग लेने वाले लोगों को उत्कृष्ट पारंपरिक सांस्कृतिक आकर्षण, और यात्रा की सुन्दरता को खूब महसूस किया। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एएनएम