chinese-forestry-group-will-plant-403-thousand-hectares-across-china-in-2022
chinese-forestry-group-will-plant-403-thousand-hectares-across-china-in-2022 
दुनिया

2022 में चीन भर में 40.3 हजार हेक्टेयर में वनरोपण करेगा चीनी वानिकी ग्रुप

Raftaar Desk - P2

बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। वन जलाशय, पैसे गोदाम, अनाज गोदाम और कार्बन गोदाम है। चीनी वानिकी ग्रुप के एक अधिकारी ने 16 अप्रैल को कहा कि 2022 में चीनी वानिकी ग्रुप देशभर में 40.3 हजार हेक्टेयर का वनरोपण करेगा और सुंदर चीन के निर्माण में योगदान देने का प्रयास करेगा। 16 अप्रैल को चीनी वानिकी ग्रुप और अन्य द्वारा पेइचिंग में आयोजित 2022 नेशनल लैंड ग्रीनिंग एक्शन की गतिविधि में यह खबर मिली है। इस अधिकारी ने कहा कि चीन के वानिकी उद्योग में एकमात्र केंद्रीय उद्यम के रूप में चीनी वानिकी ग्रुप का व्यवसाय वन संसाधन की तैयारी, विकास और उपयोग समेत पूरी प्रक्रिया को कवर करता है और हमेशा पारिस्थितिक, हरित और निम्न-कार्बन उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करता है, राज्य के कार्बन शिखर और कार्बन तटस्थता के लक्ष्यों के कार्यान्वयन को बढ़ाने, देश में सबसे बड़ी कार्बन सिंक व्यवसाय इकाई के निर्माण और पारिस्थितिक उत्पाद मूल्य की प्राप्ति में सक्रिय रूप से योजना बना रहा है और सचेत रूप से कार्य कर रहा है। चीनी वानिकी ग्रुप की 2022 नेशनल लैंड ग्रीनिंग एक्शन की योजना के अनुसार चीनी वानिकी ग्रुप व्यवस्थित रूप से कार्य को बढ़ाते हुए पारिस्थितिक लाभों पर ध्यान केंद्रित करेगा, प्राकृतिक पारिस्थितिकी समेत सभी तत्वों को ध्यान में रखते हुए वनों की रणनीतिक भूमिका को निभाएगा, बड़े पैमाने पर नेशनल लैंड ग्रीनिंग एक्शन को बढ़ाते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वनरोपण करेगा। (साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) --आईएएनएस एसजीके