blast-in-afghanistan-08-people-killed
blast-in-afghanistan-08-people-killed 
दुनिया

अफगानिस्तान में बम धमाका, 08 लोगों की मौत

Raftaar Desk - P2

काबुल, 13 मार्च (हि.स.)। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में शुक्रवार देर रात बम धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 47 लोग घायल भी हो गए हैं। प्रांतीय अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शरजाई ने बताया कि इस धमाके के कारण 14 घर भी नष्ट हो गए हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योकि गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरिअन ने बताया कि मरने वालों में 01 सैनिक अफगान सुरक्षाबल का सदस्य था। साथ ही 11 घायल भी हुए हैं जबकि बाकी बचे नागरिकों में महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं। हालांकि किसी भी संगठन ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षापरिषद की ओर से इस घटना की निंदा की गई है। परिषद ने कहा कि यह हमले सिविल सर्वेंट्स, आम नागरिकों, न्यायविदों और उच्च पदों पर स्थापित महिलाओं को लक्षित करके किए जाते हैं, जो मानव अधिकारों और जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना