अफगानिस्तानः हवाई हमले में 15 तालिबानी आंतकवादियों की मौत
अफगानिस्तानः हवाई हमले में 15 तालिबानी आंतकवादियों की मौत 
दुनिया

अफगानिस्तानः हवाई हमले में 15 तालिबानी आंतकवादियों की मौत

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में वायु सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में 15 तालिबानी आंतकवादी ढेर हो गए हैं। साथ ही 10 घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंधार पुलिस के प्रवक्ता जमाल नासिर बाराकजाई ने बताया कि तालिबानी आंतकवादियों ने मंगलवार देर रात मैवंद जिले के बाघाल इलाके में सुरक्षा नाके पर हमला कर दिया। इसके बाद अफगान बलों ने हवाई हमला (एयरस्ट्राइक) कर 15 आतंकवादियों को मार गिराया। साथ ही 10 घायल भी हो गए हैं। उनके अनुसार तालिबानी आतंकवादियों के साथ हुए संघर्ष में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई साथ ही 4 अन्य घायल भी हो गए हैं। हालांकि तालिबान की ओर से अभी तक इस घटना संबंधित कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना-hindusthansamachar.in