afghanistan-14-people-died-due-to-avalanche
afghanistan-14-people-died-due-to-avalanche 
दुनिया

अफगानिस्तान : हिम स्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हुई

Raftaar Desk - P2

काबुल, 05 मार्च (हि.स.)। अफगानिस्तान के बदाखशाह प्रांत में हिमस्खलन होने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है। यह हिमस्खलन रघिस्तान जिले के जारनदाब गांव में हुआ। प्रांतीय प्रवक्ता ने बताया कि इस हिमस्खलन में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि यह इलाके तालिबान के नियंत्रण में है। साथ ही दबे हुए लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले साल 2017 में लगातार अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर 4 से 6 फरवरी तक हुए हिमस्ख्लन में 100 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2015 में भी पंजशिर प्रांत में भूस्खलन होने से 310 लोगों की मौत हो गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना