61-magnitude-earthquake-in-indonesia
61-magnitude-earthquake-in-indonesia 
दुनिया

इंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता का भूकंप

Raftaar Desk - P2

सुप्रभा सक्सेना जकार्ता, 17 जून (हि.स.)। इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। प्रारंभिक जानकारी में लोगों के घरों को नुकसान पहुंचने की बात कही गयी है। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि सागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सचिव सैस सैलोंग ने बताया कि भूकंप के कारण कई घर नष्ट हुए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार