12-major-japanese-companies-cancel-deals-with-chinese-companies
12-major-japanese-companies-cancel-deals-with-chinese-companies 
दुनिया

जापान की 12 प्रमुख कंपनियों ने चीनी कंपनियों के साथ डील रद्द की

Raftaar Desk - P2

टोक्यो, 23 फरवरी (हि.स.)। चीन में उइगर मुसलमानों के मानवाधिकारों के हनन के मद्देनजर जापान की 12 प्रमुख कंपनियों ने चीनी कंपनियों के साथ की गई अपनी डील को रद्द कर दिया है। दरअसल चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है। उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकारों के हनन को लेकर जापानी कंपनियों पर लगातार यह दबाव बनाया जा रहा था कि वह चीनी कंपनियों के साथ हुई अपनी सभी प्रकार की डील को रद्द कर दें। इससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन ने भी शिनजियांग प्रांत से आने वाले उत्पादों और रुई के आयात पर प्रतिबंध लगा दिय़ा था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने पता लगाया कि 80 से अधिक वैश्विक कंपनियों ने सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से शिनजियांग प्रांत में काम कर रहे उइगर मजदूरों का लाभ उठाया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना