भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित : परमहंस आचार्य
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित : परमहंस आचार्य 
news

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित : परमहंस आचार्य

Raftaar Desk - P2

अयोध्या, 15 जून (हि.स.)। आचार्य पीठ तपस्वी की छावनी के महंत जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी परमहंस आचार्य ने कहा कि मैं भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हूं। निश्चित रूप से मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है, मुझे मोदी पर पूरा भरोसा है। वह भारत को जल्द ही हिन्दू राष्ट्र घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी के तहत सोमवार को मेरे द्वारा आश्रम में माता सीता कृपा वर्षा महायज्ञ का आयोजन किया गया। हिन्दुस्तान को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए मैं पहले ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुका हूं। कहा कि जगत जननी भगवती माता सीता के कारण ही भारत को हम लोग भारत माता कहते हैं। क्योंकि सीता माता का जन्म धरती माता से ही हुआ है। बाद में वह धरती में समाहित हो गईं थी। सीता जगत जननी, आदिशक्ति है। सरस्वती, काली, दुर्गा आदि इन्हीं के रूप हैं। वास्तव में नारी शक्ति का सम्मान कर जब कोई कार्य किया जाता है, तो उस कार्य में निश्चित ही सफलता मिलती है। बताया कि माता सीता को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में महायज्ञ किया गया। परमहंस आचार्य ने कहा कि पत्र के माध्यम से मैं पीएम मोदी और सीएम योगी को अवगत करा चुका हूं कि बिल लाकर हिन्दुस्तान को जल्द हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। नहीं तो मुझे 12 अक्टूबर से आमरण-अनशन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। फिर भी मोदी और योगी पर पूरा विश्वास कहा कि जब 1947 में मुसलमानों ने देश का बंटवारा मांगा व उन्हें अलग देश दे दिया गया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हिन्दूओं को नागरिकता नहीं दी गई। वहां के बचे एक प्रतिशत हिन्दू हैं, वह भी धार्मिक प्रताड़ना का शिकार हैं। प्रतिदिन उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं। मुसलमान भारत में नागरिक बनकर नहीं, बल्कि शरणार्थी बनकर ही रह सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/पवन/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in