inauguration-of-pandit-deendayal-upadhyay-kitchen-center
inauguration-of-pandit-deendayal-upadhyay-kitchen-center 
news

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई केंद्र का शुभारंभ

Raftaar Desk - P2

बेमेतरा, 09 मई (हिं. स.)। बस स्टैंड नवागढ़ में भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई केंद्र का शुभारंभ किया गया। इससे जरूरमंद लोगों को भोजन दिया जायेगा। रसोई केंद्र का आरंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशन पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक व जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने बताया कि इसके साथ ही जरूरमंदों के रुकने की व्यवस्था , निशक्तजन. मजदूरों को सूखा राशन भी मुहैया कराया जा रहा है। बेमेतरा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के गांवों में भारतीय जनता पार्टी निशुल्क भोजन व्यवस्था कराने के प्रयास करेगी। महिला मोर्चा की सदस्य भी अपने अपने घर में मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं अपने घर से भी भोजन बनाकर वितरण भी कर रही है । हिन्दूस्थान समाचार / गोपाल / प्रभात ओझा