sunny-leone-gave-tips-for-happy-married-life-the-video-went-viral
sunny-leone-gave-tips-for-happy-married-life-the-video-went-viral 
मनोरंजन

सनी लियोनी ने दिए हैप्पी मैरिड लाइफ के टिप्स, वायरल हुआ वीडियो

Raftaar Desk - P2

सुरभि सिन्हा अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने अभिनेता पति डेनियल वेबर और अपने बच्चों की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी सनी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में सनी फैंस को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के टिप्स देती नजर आ रहीं हैं। सनी लियोनी ने वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि अगर कामयाब शादी चाहते हैं तो इन 5 टिप्स को जरूर फॉलो करें। सबसे पहले हमेशा एक दूसरे से बात करें। साथ में लेट नाइट डिनर डेट प्लान करें। साथ में खाना बनाए। एक दूसरे की हमेशा तारीफ करें। एक दूसरे को हंसाए। सोशल मीडिया पर सनी और डेनियल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली सनी लियोनी ने साल 2011 में अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से शादी की थी। शादी के लगभग 6 साल बाद सनी और डेनियल ने साल 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था । उसके बाद साल 2018 सनी सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर की मां बनी। आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उन्होंने अपने जिंदगी में कम समय में नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। उनकी फैन फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं। हिन्दुस्थान समाचार