Sidhu MooseWala
Sidhu MooseWala  
मनोरंजन

Sidhu MooseWala Death Anniversary: मूसेवाला मर्डर के एक साल, बेटे को यादकर मां का हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को आज पूरे एक साल हो गए हैं। आज ही के दिन 2022 में पंजाब के जिले मानसा के गांव जवाहर में 6 शूटरों ने सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। गोलीबारी में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के गिरोह ने ली थी। इस पूरी साजिश को कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अंजाम दिया था। लॉरेंस के भाई अनमोल और उनके भतीजे सचिन थापन भी इस साजिश में शामिल थे।

मां फूट-फूटकर लगी रोने

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक और राजनेता शुभदीप सिंह की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर मनसा जिले के जवाहर गांव में रविवार को प्रार्थना की गई। इस दौरान मूसेवाला की मां चरण कौर अपने बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोने लगीं। इस दौरान उनकी मां उस जगह पहुंची जहां उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दीवान पर गोलियों के निशान उनकी मां का दिल दहल उठा। मां की ममता को देखकर सभा में बैठे हर एक शख्स की आंखों से आंसू बहने लगे।

फैंस ने किया याद

सिद्धू मूसेवाला की फैन फलोइंग केवल इंडिया में ही नही है, बल्कि विदेश के लोग भी उनके गानों का काफी पसंद किया करते थे। उनके मौत के एक साल बाद भी फैंस में उनके गानों को लेकर वहीं क्रेज है , जो उनके जिंदा होते हुए था। आज भी युवाओं की जुबान पर मूसेवाला के गानें बैठे हुए हैं। सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी पर केवल उनके परिवार की ही आंखे नम नहीं है, बल्कि उनके फैंस भी उनको याद कर गमगीन हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाल की पहली बरसी पर पूरे गांव को उनके पोस्टरों से सजाया गया है। इसके साथ ही उन्हें भोग लगाकर पूरे गांव में ठंडे पानी की छबील भी बांटी गई है।