जवान आन ओटीटी
जवान आन ओटीटी WEB
मनोरंजन

Jawan on OTT: शाहरुख खान ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, ओटीटी पर 'जवान' मूवी रिलीज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन पूरे हर्ष के साथ मना रहे हैं। इस दिन ही उन्होंने फैंस को खास तोहफा दिया है। शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसको लेकर फैंस बहुत उत्सुक हो रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होते ही फैंस को शाहरुख के जन्मदिन पर खास तोहफा मिल गया है।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। ये फिल्म 2 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। शानदार अंदाज में इसकी घोषणा की है। वहीं जैसे ही शाहरुख खान 58 साल के हो गए। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस प्रोमो में शाहरुख ने स्टेज को अगले दो मिनट के दैरान फिल्म को रिलीज करने को लेकर धमकी भी दे डाली थी। क

'जवान' फिल्म को मिली शानदार सफलता

शाहरुख खान औऱ निर्देशक एटली के बीच सहयोग होने के साथ इस फिल्म को शानदार सफलता मिली थी। डबल रोल की वजह से फिल्म में SRK का रोल शानदार रहा है । कलाकारों की सूची में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, सुनील ग्रोवर का भी किरदार निभाने का मौका मिला था। विशेष रूप से, दीपिका पादुकोण भी फिल्म में नजर आई हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर हिन्दी, तामिल औऱ तेलुगु भाषा में देख सकते हैं। वहीं फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है।