रूबीना दिलैक ने किन्नर अनु का किया स्वागत
रूबीना दिलैक ने किन्नर अनु का किया स्वागत web
मनोरंजन

Rubina Dilaik Update: रुबीना दिलैक को किन्नर मित्र अनु ने खूब दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क| टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अकसर चर्चा में बनी रहती है। वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। जिसके लिए वे काफी खुश हैं। वहीं इस खुशी को दोगुनीि करने वाले हैं लोग भी अकसर उनसे मिलते रहते हैं। वे इस खूबसूरत फेज का खूब आनंद ले रही हैं। वहीं रुबीना अकसर अपने निजी पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती है। जिसको देखकर फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। वहीं हाल ही मेें उनकी दोस्त मिलने के लिए पहुंची थी। उनकी खास दोस्त किन्नर समाज की अन्नु बनी हुई हैं। अनु अपने साथियों के साथ एक्ट्रेस से मिलकर आशीर्वाद दे रही थी। वहीं इसको उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस ब्लाॅग में रूबीना अनु से मिलवाती हुई दिख रही हैं। वहीं इस पोस्ट में वे रूबीना को आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। इसके साथ वे काफी उत्सुक लग रही हैं।

अनु ने उनका किया धन्यवाद

रूबीना ने अनु को देखते ही उनको धन्यवाद किया। ब्लाॅग में अनु ने कहा कि " हम रूबीना को बहुत मानते हैं, जब से हमने प्रेग्नेंसी के बारे में सुना है बहुत प्रसन्न हैं। हमारा पूरा किन्नर समाज बहुत खुश हैं। क्योंकि रूबीना ने जो रोल किया था, वे सबसे शानदार रोल था। सारा किन्नर समाज रूबीना को पसंद करता है। बस भगवान रूबीना को खुशियां दे, इस घर बाल गोपाल, माता रानी जो भी आए बस अच्छे से आए."