सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती ने संजय और सलमान के रह चुके वकील से मांगी मदद
सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती ने संजय और सलमान के रह चुके वकील से मांगी मदद 
मनोरंजन

सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती ने संजय और सलमान के रह चुके वकील से मांगी मदद

Raftaar Desk - P2

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि रिया ने सुशांत को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया। केके सिंह ने रिया के साथ-साथ अन्य छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है, जिनमें रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और 2 मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी भी शामिल हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से रिया के सिर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बीती रात जाने-माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थी। रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर दिया है। सतीश माने शिंदे देश के सबसे महंगा वकील हैं जो 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में एक्टर संजय दत्त का केस लड़ा था। इसके साथ ही वह 1998 के ब्लैकबक केस में सलमान खान के भी वकील रह चुके हैं। पुलिस ने रिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120 बी के तहत एफआइआर नंबर 241/20 दर्ज किया है। पटना के एसएसपी ने कहा कि यह विशेष परिस्थिति में दर्ज कराया गया है। इसके एफआईआर को क्लासिफाइड श्रेणी में रखा गया है और कोर्ट में भेज दिया गया है।-newsindialive.in