punjab39s-famous-singer-sardul-sikander-is-no-more-a-wave-of-mourning-in-the-entertainment-world
punjab39s-famous-singer-sardul-sikander-is-no-more-a-wave-of-mourning-in-the-entertainment-world 
मनोरंजन

नहीं रहे पंजाब के मशहूर सिंगर सरदूल सिकंदर, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Raftaar Desk - P2

मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का बुधवार , 24 फरवरी 2021 को निधन हो गया। वह साठ साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार सरदूल सिकंदर कुछ समय से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भी भर्ती थे, जहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि ऑपरेशन तो सफल रहा, लेकिन इस दौरान सरदूल सिकंदर कोरोना संक्रमित हो गए। सरदूल सिकंदर के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर हैं।सरदूल सिकंदर के निधन पर दिग्गज पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी ने सरदूल सिकंदर के निधन पर दुख जताया है। मेंहदी ने ट्वीट करते हुए लिखा-' बहुत दुख भरी खबर है कि सरदूल सिकंदर साहब नहीं रहे। यह हमारे परिवार और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।' पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का पहला एल्बम साल 1980 में आया था, जिसका नाम 'रोडवेज दी लारी' था। इसके बाद फिर वह कभी रुके नहीं। साल 1991 में एल्बम 'हुस्ना दे माल्को' फैन्स के बीच काफी चर्चा में रहा। सरदूल सिकंदर ने गायकी के साथ-साथ अभिनय क्षेत्र में भी अपनी किस्मत को आजमाया। वह पंजाबी फिल्म 'जग्गा डाकू' में नजर आए थे और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मनोरंजन जगत के साथ-साथ उनके फैंस के बीच भी शोक की लहर है। सरदूल सिकंदर अपने पीछे अपनी पत्नी अमन नूरी और दो बेटे सारंग और अलाप को छोड़ गए है। सरदूल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी भी उनकी तरह प्रसिद्ध गायिका हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम