Taarak Mehta Show Sodhi is
missing
Taarak Mehta Show Sodhi is missing  www.raftaar.in
मनोरंजन

चार दिन से गायब हैं 'तारक मेहता...' के सोढ़ी, एयरपोर्ट गए पर फ्लाइट नहीं पकड़ी, किडनैपिंग का केस दर्ज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' धारावाहिक में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह चार दिन से लापता हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए। वो मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन फ्लाइट उन्होंने पकड़ी नहीं। पुलिस किडनैपिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पिता ने कराई शिकायत

गुरचरण जब मुंबई नहीं पहुंचे तो उनके पिता ने दिल्ली के पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में लिखा, ''मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, जिसकी उम्र 50 साल है, वह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। लेकिन वो वह नहीं पंहुचा। वह फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुंचा और न ही घर लौटा है। हम लोग परेशान हैं क्योंकि उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। उनकी सेहत भी ठीक है और वो मानसिक रूप से भी स्वस्थ है।''

पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत

पिता के शिकायत के बाद पुलिस कड़ी जांच-पड़ताल में लग गई वहीं, अब पुलिस के हाथ CCTV फुटेज लगा है। इस फुटेज में गुरचरण सिंह एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वहां से कहां गए इसका अभी तक कोई अपडेट नहीं है। हालांकि 24 अप्रैल तक गुरचरण सिंह का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ आने लगा है। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए जब फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उसमें कई फेरबदल देखने को मिले। वहीं एक्टर के पूरे परिवार को पुलिस पर भरोसा है कि जल्द ही कोई नई अपडेट हाथ लगेगी।

4 दिन पहले शेयर किया था वीडियो

गुरचरण ने 'तारक मेहत उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया। जिसके बाद उन्होंने हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' धारावाहिक को छोड़ दिया।लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते है। 4 दिन पहले ही उनके पिता का जन्मदिन भी था इस खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो भी शेयर किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar - रफ्तार: