pc-shared-some-of-his-captivating-pictures-with-fans
pc-shared-some-of-his-captivating-pictures-with-fans 
मनोरंजन

पीसी ने फैंस के साथ शेयर की अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें

Raftaar Desk - P2

सुरभि सिन्हा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स के अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन सब के बीच हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं,जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्रियंका ने अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का जिक्र करते हुए लिखा-'नेटफिल्क्स के साथ द व्हाइट टाइगर के बारे में बात करना मुझे बेहद पसंद है।' येलो कलर के ऑउटफिट में प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका की दिलकश अदाएं एवं मनमोहक मुस्कान हर किसी को आकर्षित कर रही है। गौरतलब है प्रियंका, राजकुमार राव और आदर्श गौरव स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हो गई है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी पत्नी की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी नजर आएंगी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in