Moye-Moye Viral
Moye-Moye Viral  social media
मनोरंजन

Viral Story : Moye- Moye , आखिर क्या है Moye - Moye का राज ? जानिए इस से जुड़ी हर बात

नई दिल्ली,रफ्तार। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जिसके कारण कोई भी डायलॉग और कोई भी इंसान जल्द से जल्द वायरल हो जाता है। हमेशा सोशल मीडिया पर कई अतरंगी डायलॉग और रील देखने को मिलती हैं। तो वहीं, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर Moye -moye छाया हुआ है। जिससे कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह है क्या और इतना ट्रेंड क्यों कर रहा है।

मोये मोये एक सर्बियाई गाना है

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आए दिन हर दूसरी वीडियो पर आपको Moye Moye सुनने को मिला होगा। आपको बता दें कि यह एक गाना है जो कि अब लगातार ट्रेड होते जा रहा है। वहीं, अगर इसके ओरिजनल वीडियो की करें, तो असली गाने में ये मोये मोरे है। लेकिन भारत में रील्स में इसे मोये मोये कहा जा रहा है। ये गाना रील्स में जमकर यूज हो रहा। इसे सर्बियाई सिंगर तेया डोरा ने गाया है। इसके रियल सांग को यूट्यूब पर पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

यह हैं Moye Moye का मतलब

मोय मोय का हिंदी मतलब ख़राब सपना होता है। इस गाने को लोगों के दर्द, संघर्ष और बार बार आने वाले बुरे सपनों को दिखाने के लिए बनाया गया था। भारत में जो रील्स ट्रेंड कर रहे हैं, उसमें भी लोगों का दर्द ही दिखाया जा रहा है लेकिन फनी तरीके से।अभी तक इसपर लाखों रील्स बनाए जा चुके हैं। वहीं,इस गाने की जबर्दस्त सफलता के बाद सिंगर तेया डोरा बेहद खुश हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूजर्स का शुक्रिया भी अदा किया है।