नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए करण जौहर, नजर नहीं आई आलिया भट्ट
नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए करण जौहर, नजर नहीं आई आलिया भट्ट 
मनोरंजन

नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए करण जौहर, नजर नहीं आई आलिया भट्ट

Raftaar Desk - P2

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। हर साल जहां ऋषि कपूर अपनी वाइफ नीतू कपूर के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे, वहीं ऋषि कपूर के गुजरने के बाद ये पहली बार था जब नीतू कपूर अपने जन्मदिन को उनके बिना मना रही थी। नीतू कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नीतू कपूर ने बर्थडे फोटो शेयर करते हुए लिखा-'सबसे अमीर वही है, जिसके पास रिश्ते हैं। हम सभी को सपोर्ट और प्यार की जरूरत होती है और आज मैं अपने आपको सबसे अमीर इंसान महसूस कर रही हूं।' फोटो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रद्धिमा, करण जौहर, ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन और अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा था, जिस वजह से करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना भी बंद कर दिया था। ऐसे में सुशांत की मौत के बाद ये पहली बार है जब करण किसी पोस्ट में नजर आ रहे हैं। करण जौहर को लेकर खबरें आई थी कि सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग से करण जौहर बुरी तरह टूट गए हैं और सिर्फ रोते रहते हैं, लेकिन नीतू कपूर के बर्थडे पर करण को देखकर फैंस एक बार फिर भड़क गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करण जौहर को ट्रोल करते हुए लिखा-'हमने कहीं पढ़ा था कि करण जौहर पूरी तरह टूट गए हैं, लेकिन ये तो बिल्कुल ठीक लग रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा-'किसी भी तरह की निराशा के कोई साइन नजर नहीं आ रहे हैं।' बता दें, नीतू कपूर की शेयर की गई इस बर्थडे फोटो में आलिया भट्ट नजर नहीं आ रही हैं, जबकि आलिया कपूर खानदान के हर फंक्शन में मौजूद होती हैं। ऐसे में उनका यहां ना होना भी कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रीती/मोनिका-hindusthansamachar.in