jana-gana-mana-is-getting-praise-from-the-audience-actress-mamta-thanks
jana-gana-mana-is-getting-praise-from-the-audience-actress-mamta-thanks 
मनोरंजन

जन गण मन को दर्शकों से मिल रही प्रशंसा, अभिनेत्री ममता ने किया शुक्रिया अदा

Raftaar Desk - P2

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई मलयालम फिल्म जन गण मन को दर्शकों से खूब प्रशंसा मिली है। अभिनेत्री ममता मोहन ने फिल्म को मिली प्रशंसा से दर्शकों को धन्यवाद दिया है। अभिनेत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, यह सिर्फ हमारी फिल्म नहीं है। इसे अपनी फिल्म बनाने के लिए दर्शकों को धन्यवाद। जन गण मन का हिस्सा बनने पर मुझे बहुत गर्व है। फिल्म के बनाने में दो साल लग गए, जिसमें सभी कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है। आप भी इस फिल्म की यात्रा का हिस्सा बनें। यह हर भारतीय की फिल्म है। इंकलाब जिंदाबाद। डिजो जोस एंटनी द्वारा निर्देशित और शारिस मोहम्मद द्वारा लिखित इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सूरज वेंजारामूडु, ममता मोहनदास और विंसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। --आईएएनएस एचएमए/एसकेपी