इवेंट में एक साथ दिखे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
इवेंट में एक साथ दिखे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह SOCIAL MEDIA
मनोरंजन

Deepika Ranveer :'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लॉन्जिंग इवेंट में एक साथ दिखे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

रफ़्तार डेस्क ,नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे दीपिका और रणवीर एक साथ ‘कॉफ़ी विथ करण’ में आये थे, दीपिका वीडियो में अपने रिलेशनशिप को लेकर कई अलग बातें कहीं, जिसपर रणवीर सिंह का गुस्से वाला रिएक्शन भी देखने को मिला। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगो ने दीपिका को जम के ट्रोल करना शुरू कर दिया।

गाडी से निकलकर रणवीर ने किया किस

आज कल दीपिका और रणवीर पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। जियो वर्ल्ड प्लाजा के इवेंट में बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स नजर आए। इस समारोह में रणवीर और दीपिका भी नजर आए। इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पहले तो रणवीर और दीपिका नीता अंबानी से बातचीत करते हैं। बाद में रणवीर दीपिका के गालों पर किस करते हैं, रणवीर सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है, कि उन्हें पता है कि कैमरा है, इसलिए अपनी इमेज को ठीक करने के लिए दुनियावालों को अपना प्यार दिखा रहे हैं।

दोनों ही ब्लैक ऑउटफिट में आये नजर

दोनों ही ब्लैक आउटफिट में काफी शानदार लग रहे थे। जहां दीपिका ने एक ऑफ-शोल्डर, बॉडी-हगिंग ब्लैक चमकदार पोशाक पहनी थी और हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। दूसरी ओर, रणवीर काफी आकर्षक लग रहे थे, क्योंकि उन्होंने बिना शर्त वाली मैचिंग पैंट के साथ ब्लैक ब्लेज़र पहन रखा था। दीपवीर का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था। लगता है कि दीपिका अपनी करण जौहर के शो में जो गलती की थी, वह वहां पर सुधार रही हैं। बीते कई दिनों से कपल को काफी ट्रोल किया गया है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद उनके फेंस खुश हो गए हैं।