Rohit Sharma
Rohit Sharma  Social Media
मनोरंजन

The Great Indian Kapil Show में रोहित शर्मा मचाएंगे धमाल, सिद्धू की होगी धमाकेदार एंट्री!

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रीमियर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने पहुंचकर चार चांद लगा दिया था। कपूर फैमिली वाले शो को फैंस ने काफी पसंद किया। पहले शो में सफलता मिलने के बाद अगले एपिसोड में श्रेयर अय्यर और रोहित शर्मा नजर आने वाले हैं।

प्रोमो फैंस ने किया पसंद

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया प्रोमो लोगों ने खूब पसंद किया है। प्रोमो की शुरूआत में कृष्णा अभिषेक एयरहोस्टेस के तौर पर नजर आते हैं। वे रोहित शर्मा के साथ खूब फ्लर्ट करत हैं। इस दौरान रोहित भी मजाकिया अंदाज दिखाते हैं। नए प्रोमो में कपिल शर्मा और उनकी टीम क्रिकेटर्स के साथ क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही है।

प्रोमो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कपिल शर्मा , सिद्धू के लुक में नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक अपने मस्ती-मजाक से ऑडियंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू नहीं नजर आएंगे। वहीं कपिल शर्मा को उनका किरदार निभाने की जिम्मेदारी मिली है। कपिल शर्मा उनके अंदाज में लोगों को हंसाते हुए दिखेंगे। उसके बाद कपिल शर्मा अर्चा की सीट पर दिखाई देंगे। अब अर्चना भी काॅमेडी अंदाज में नजर आती है। शो के पहले सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू जनता को हंसाते हुए नजर आते हैं।