Kapil Sharma
Kapil Sharma  Social Media
मनोरंजन

Kapil Sharma के साथ काॅमेडी शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर, सात साल पहले हुई लड़ाई पर क्या बोले?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| जल्द ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर काॅमेडी शो में धमाल मचाने वाले हैं। दोनों की जोड़ी नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को हँसाने के लिए तैयार हैं। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो पर बात की। इसके साथ उन्होंने कपिल और उनके बीच सात साल पहले हुई लड़ाई की भी चर्चा की। उन्होंने मजाक में कहा, "वो एक पब्लिसिटी स्टंट था।"

कपिल शर्मा की सुनील ग्रोवर से नहीं हुई मुलाकात

कपिल ने बताया कि वे काफी प्रोजेक्ट में काफी समय से व्यस्त थे। उन्होंने सुनील ग्रोवर को लेकर जानकारी दी है कि " आजकल वे काफी प्रोजेक्ट और सीरीज कर कर रहे थे, जिसकी वजह से काफी व्यस्त थे "। वहीं सुनील ग्रोवर ने कहा कि उनकी घर वापसी के बाद काफी एंजाॅय कर रहे हैं। उनको कपिल शर्मा समेत उनके टीम के साथ काम करने में काफी मजा आता है।

गुत्थी के रोल में नजर आएंगे सुनील

टीजर में पता चला है कि सुनील ग्रोवर गुत्थी के रोल में नजर आएंगे। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर और नीतू कपूर को परेशान करते हुए दिखेंगे। सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार ने काफी नाम कमाया था। कॉमेडियन की कपिल शर्मा से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया।