The Great Indian Family on OTT
The Great Indian Family on OTT Social Media
बॉलीवुड

विक्की कौशल की 'The Great Indian Family' फिल्म OTT पर हुई रिलीज, घर बैठें उठाएं लुत्फ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | बाॅलीवुड के जाने माने एक्टर विक्की कौशल आजकल बाॅलीवुड में फिल्मों की मदद से धमाल मचा रहे हैं। एक्टर आने वाली सैम बहादुर को लेकर खूब बिजी हो चुके हैं। विक्की कौशल की फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। वहीं फैंस को एक खुशखबरी मिली है। हाल ही में रिलीज हुई द ग्रेट इंडियन फैमिली ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को फैंस अपने घर पर आसानी के साथ एंजाय कर पाएंगे। विक्की कौशल की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होकर धमाल मचाने को तैयार हो चुकी है।

मानुषी चिल्लर भी फिल्म में हैं मौजूद

डायरेक्टर विजय कृष्ण की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली 22 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी है। फिल्म में मानुषी चिल्लर ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। पहले बार ये दोनो एक साथ मूवी में नजर आए थे। वहीं ये फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। दो महीने गुजरने के बाद ये फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को ओटी टी पर देख सकते हैं। फिल्म को प्राइम वीडिया पर रिलीज किया गया है।

जल्द ही विक्की कौशल की अगली फिल्म होगी रिलीज

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर की रिलीज का फैंस को काफी समय से इंतजार रहा है। ये फिल्म फील्ड मार्शल के जीवन पर आधारित है।

फिल्म सैम बहादुर में विक्की कौशल ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विक्की कौशल यानी फील्ड मार्शल सैम मानेकशा के साथ किरदार निभाएंगे। फातिम सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं।