Singham first look
Singham first look web
बॉलीवुड

सिंघम का फर्स्ट लुक हुआ जारी, एक्टर रणबीर सिंह ने शानदार लुक से ढाया कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सिंघमस, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी शानदार फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी अगली फिल्म में धमाल मचाने को तैयार हैं। सिंघम अगेन में कुछ नए एक्टर्स की भी एंट्री होने जा रही है। सिंघम के शानदार लुक में रणवीर सिंह का पहला लुक भी जारी हो गया है।

काॅप यूनिवर्स में रणबीर निभाएंगे अहम भूमिका

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में रणबीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। सूर्यवंशी में भी उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, अब सिंघम अगेन में भी सिंबा का पावर पैक वाला रुप देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक में एक्टर पुलिस की यूनिफॉर्म पहने एक्शन मोड में खूब धमाल मचाने के लिए तैयार है। बैकग्राउंड में एक तरफ उनकी गाड़ी और दूसरी तरफ बजरंगबली की मूर्ति भी नजऱ आ रही है।