Sulochana Latkar
Sulochana Latkar 
बॉलीवुड

Sulochana Latkar: सुलोचना लाटकर के निधन पर अमिताभ हुए भावुक, अन्य सितारों की आंखे भी हुई नम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदी और मराठी सिनेमा का दिग्गज अदाकारा सुलोचना लाटकर 94 की उम्र में निधन हो गया है। सुलोचना लाटकर ने अपने अभिनय से एक अनोखी छाप छोड़ी थी। सुलोचना ने ज्यादातर फिल्मों में मां का रोल निभाया था। उनके पोते पोते पराग लाटकर ने उनके निधन की सूचना दी है। कई फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन की मां का रोल प्ले किया। मां के प्यार को पर्दे पर कुर्बान करने वाली सुलोचना लाटकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दुख जताया है, इसके साथ ही तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी अपना शोक व्यक्त किया है।

अमिताभ बच्चन ने जताया शोक

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ऑनस्क्रीन मां सुलोचना लाटकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ऑनस्क्रीन मां सुलोचना लाटकर को याद कर पोस्ट किया है, इसके साथ ही उनके साथ बिताये पलों को भी याद किया है। उन्होंने लिखा, 'हमने सिनेमा वर्ल्ड की एक और महान अभिनेत्री- सुलोजना जी को खो दिया...उन्होंने मेरी कई फिल्मों में प्यारी, दुलारी और ख्याल रखने वाली मां का किरदार निभाया था'।

Sulochana Latkar and Amitabh Bachchan

अन्य सितारे भी हुए भावुक

धर्मेंद्र और माधुरी दीक्षित समेत अन्य कलाकारों ने सुलोचना लाटकर के निधन पर शोक जताया है। धर्मेंद्र देओल ने उनके साथ बिताये पलों को याद किया है। सुलोचना लाटकर ने धर्मेंद्र की मां का भी रोल निभाया है। उन्होंने याद कर ट्वीट किया कि उनकी बहुत याद आएगी। माधुरी ने कहा कि “सुलोचना ताई सिनेमा की सबसे सुंदर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी फिल्म " संगते एइका" हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्म रही है। मैं उनके साथ की गई बातों को हमेशा याद किया करूंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सिनेमा जगत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।