12th फेल फिल्म की तारीफ करते नजर आएं शुभमन गिल
12th फेल फिल्म की तारीफ करते नजर आएं शुभमन गिल Social Media
बॉलीवुड

12th फेल फिल्म की तारीफ करते नजर आएं शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बाॅलीवुड के एक्टर विक्रांत मैसे आजकल चर्चा में बने हुए हैं। असल में उनकी मूवी ने धमाल मचाना शुरु कर दिया है। फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा की 12th फेल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी से दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। 12वीं फेल की कहानी काफी अलग देखने को मिल रही है। इसके साथ दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया है। क्रिकेट पर्सनेलिटी शुभमन गिल ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।

शुभमन गिल ने की 12th फेल मूवी की तारीफ

विक्रांत मैसी और विधु विनोद चोपड़ा की जोड़ी ने दर्शकों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। इस मूवी की कमाल की कहानी देखकर हर कोई प्रोत्साहित हो रहा हो है। इस बीच शुभमन गिल ने भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कै कि "बहुत प्रेरणादायक फ़िल्म #12thfailmovie"। इसके आगे उन्होंने लिखा है, "यह फिल्म भारत के बारे में बताती हैं और युवाओं के लिए एक अहम देखने लायक फिल्म है, अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ें"

Shubhman Gill

फिल्म ने लोगों को खूब किया मोटिवेट

फिल्म 12th फेल ने लोगों को खूब मोटिवेट किया है। हर कोई फिल्म की सच्ची कहानी देखकर गर्व महसूस कर रहा है। साफ दिख रहा है कि '12वीं फेल' केवल दर्शकों की उम्मीद पर खरी ही नहीं उतरी, बल्कि बुलंदियों पर पहुंचती नजर आ रही है।

सच्ची कहानी पर आधारित है ये फिल्म

ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष के बारे में है, जो परीक्षा देने जा रहे हैं। इस मूवी में लोगों को मेहनत करने की हिम्मत मिलने वाली है। लोगों को असफलताओं के बारे में न सोचकर आगे बढ़ने के लिए उत्साह बढ़ाया है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित '12वीं फेल' हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है।